मल्लिका ने कुमार से 'मोदी भक्ति' पर मांगा जवाब
नई
दिल्ली। हाल ही में आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाली शास्त्रीय नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने कुमार विश्वास से नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर सफाई मांगी है। मल्लिका का कहना है कि कुमार अपने यूट्यूब वीडियों पर देश की जनता को सफाई दें। गौर हो कि 2009 के एक कवि सम्मेलन में विश्वास ने मोदी की तारीफ की थी और उन्हें भारत का संभावित प्रधानमंत्री कहा था और अब जब कुमार 'आप' के एक प्रमुख नेता हैं तो साराभाई ने उनसे इस विषय पर सफाई मांगी है, इसके साथ ही यह भी कहा कि कुमार समलैंगिकों और महिलाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त करें। id="toptextpromo">हालांकि
मोदी की प्रशंसा पर विश्वास ने लखनऊ में सफाई दी थी कि मैं तब मंच का संचालन कर रहा था, तब की बात और थी। गौर हो कि यह मुद्दा इसलिए भी छा गया है क्योंकि नरेंद्र मोदी भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और लोकसभा चुनाव में 'आप' को भाजपा के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>साराभाई
ने अपनी ही पार्टी के नेता विश्वास पर सवाल उठाकर पार्टी के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी कर दी है। यह ध्यान देने योग्य है कि उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से राहुल गांधी के खिलाफ 'आप' ने विश्वास को उतारा है। 'आप' के बारे में कहा जा रहा है कि पार्टी ने वीआईपी सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने का फैसला किया है, जिससे कि देश भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जा सके।











Click it and Unblock the Notifications