विश्वास का राहुल पर निशाना, कहा खोलेंगे बंद कारखाना

आप नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। विश्वास ने कहा कि सम्राट साइकिल कारखाने के लिए पूर्व में अधिग्रहीत की गई जमीन बाद में राजीव गांधी ट्रस्ट के नाम से खरीद ली गई। यह नियम विरुद्ध है। उन्होंने मांग की कि कारखाना बंद होने के बाद जमीन किसानों को वापस की जानी चाहिए। कुमार ने राहुल को अमेठी व देश के किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए खुली चुनौती दी।
इतना ही नहीं कुमार ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जगदीशपुर में बिड़ला ग्रुप ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण की, लेकिन अधिग्रहण के 3 साल बाद तक यदि कारखाने की स्थापना नहीं होती तो किसानों की जमीन वापस होनी चाहिए। जो कि अब तक नहीं हुई। कुमार विश्वास ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर वो अमेठी में जीत हासिल करते हहै तो वो बंद कारखानों को दोबारा से खोलेंगे।
अमेटी में अपनी सियासी जमीन तलाश रहे कुमार विश्वास ने इससे पहले भी राहुल गांधी पर हमला बोला था। दलित महिला का घर बनाकर उन्होंने जहां दलितों को लुभाने की कोशिश की तो व हीं राहुल पर निशाना साधते हुए उनपर वोट बैक की राजनीति का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications