मिस्ड कॉल देकर पाएं DU एडमिशन की पूरी जानकारी
नयी दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए सोच रहे हैं तो एडमिशन से जुड़ी हर जानकारी आपके पास सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर हासिल हो सकती है।

जी हां दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के बारे में आपको पक्की जानकारी मिस्ड कॉल से मिल जाएगी। डीयू स्टूडेंट यूनियन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्टूडेंट्स के लिए यह सुविधा के लिए ये सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए कोई भी छात्र इस 9811112500 नबंर पर मिस्ड कॉल देकर एडमिशन से संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर सकता है।
DU एडमिशन से जुड़ी हर जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
मिस्ड कॉल देने के बाद स्टूडेंट् के पास एक एसएमएस आएगा, जिसमें एडमिशन प्रोसेस , तारीख, कोर्स और कॉलेज से जुड़ी सारी जानकारी होगी। इतना ही नहीं छात्रों की सहायता के लिए डीयू ने एक और नबंर जारी किया है। 011-27662725 पर कॉल करके भी आप जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस नंबर पर शाम सात बजे तक स्टूडेंट्स अपने सवाल पूछ सकते हैं। इन नबंरों पर आप दाखिले की तारिख से लेकर कॉलेज और कोर्स से संबंधित सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications