दिल्ली में RSS के दफ्तर के सामने होगा 'लिप लॉक' शो
नयी दिल्ली। कोच्चि से शुरू हुई 'किस ऑफ लव' की यात्रा की कोलकाता होते हुए अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली में 'किस ऑफ लव' का शो आरएसएस के दफ्टर के सामने होगा। फेसबुक पर इसे लेकर मुहिम चल रही है। 8 तारिख को शनिवार के दिन आरएसएस के दफ्तर के सामने इसका आयोजन किया जाएगा। फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक छात्र संगठन ने इसका आयोजन बृहत स्तर पर करने की योजना बनाई है। शनिवार को शाम 4 बजे संघ के दफ्तर होगा।

फेसबुक पर चल रही मुहिम के साथ संदेश दिया जा रहा है जिसमें लिखा है 'संघी गुंडे होशियार, तेरे सामने करेंगे प्यार'। किस ऑफ लव के लिए बनाए गए इस फेसबुक पेज के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस रैली में बुलाने की कोशिश की जा रही है।
पेज पर संघ पर निशाने साधते हुए कहा जा रहा है कि उनलोगों ने हम प्यार करने वालों से कैफे, पब, पार्क, गलियां और हमारे मोहल्ले छीन लिए हैं और किस करने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है। आइए, झंडेवालान चलते हैं जहां राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ का बड़ा सा ऑफिस खड़ा है और अपना विरोध दर्ज करवाते हैं। खाकी निकर वालों, हम आ रहे हैं।' गौरतलब है कि इससे पहले कोच्चि और कोलकाता में भी इसी तरह का प्रदर्शन हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications