रोड़ शो के दौरान किरण बेदी ने लाला लाजपत राय की मूर्ति को पहनाया बीजेपी मफलर, भयंकर बवाल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी ने किरण बेदी को अचानक पार्टी का चेहरा बनाकर जहां रानजनीतिक हड़कंप मचा दिया है वहीं किरण बेदी एक अजीब हरकत ने विवाद खड़ा कर दिया है। कृष्णानगर में अपनी पदयात्रा के दौरान किरण बेदी ने लाला लाजपत राय की मूर्ति को साफ किया और उसपर माल्यार्पण किया।

यहां तक तो ठीक था मगर उसके बाद किरण बेदी ने जो किया वो विवाद के लिए काफी था। किरण बेदी ने अपने गले में पड़ी भाजपा की मफलर को लाला लाजपत राय की मूर्ति को पहना दिया। मफलर पहनाने की बात सामने आने के बाद बड़ा बवाल शुरु हो गया है। बेदी के इस काम की लोग कड़े स्वरों में निंदा कर रहे हैं।
विरोधियों का कहना है कि इस तरह का काम अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले शहीदों का अपमान है। उल्लेखनीय है कि किरण बेदी दिल्ली के कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ रही है। यह सीट भाजपा की सुरक्षित सीट मानी जाती है। इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में हर्षवर्धन ने एक तरफा जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications