Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मैं नहीं हार के लिए 'फतवा' है जिम्मेदार: किरण बेदी

नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। हर कोई एक दूसरे पर हार का आरोप लगा रहा है। ऐसे में भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट गंवाने वाली भाजपा की सीएम पद की दावेदार किरण बेदी ने भी अपनी हार का ठिकरा किसी और के माथे फोड़ दिया है।

kiran bedi

किरण ने कृष्णा नगर सीट पर अपनी हार के लिए जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के फतवा को जिम्मेदार ठहराते हुए चुनाव आयोग से इसकी जांच करने की मांग की है। आपको बता दें कि शाही इमाम ने मुसलमानों से आप का समर्थन करने की अपील की थी।

ऐसे में किरण ने अपने हार के लिए इसी फतवे को जिममेदार ठहराया है। किरण ने कहा कि चुनाव आयोग को यह जानने के लिए मुद्दे की छानबीन करनी चाहिए कि चुनाव से एक दिन पहले शाही इमाम की अपील का क्या चुनावी नतीजे पर कोई असर पड़ा। गौरतलब है कि 7 फरवरी के चुनाव से एक दिन पहले बुखारी ने मुसलमानों से आप को वोट देने की अपील की थी, लेकिन पार्टी ने इसे खारिज कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+