दिल्ली में पावर की जंग जारी, LG की शिकायत लेकर राष्ट्रपति से मिलें केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली में पावर की जंग जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग के बीच पावर को लेकर जंग छिड़ी हुई है। अफसरों की नियुक्ति को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच एलजी की शिकायत लेकर केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलें।

arvind kejriwal

उन्होंने राष्ट्रपति से एलजी की शिकायत की और बुधवार को सचिवों की बैठक बुलाई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल जिस तरह सरकार को बायपास कर सीधे आदेश दे रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे यह राष्ट्रपति शासन है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए एलजी का इस तरह दखल देना सही नहीं है। वहीं दिल्ली सरकार ने बुधवार को सचिव स्तर की बैठक बुलाई है। इस बैठक में अधि‍कारियों की नियमों को लेकर क्लास लगनी तय मानी जा रही है। आपको बता दें कि केजरीवाल से पहले उपराज्यपाल नजीब जंग भी राष्ट्रपति से इसी मसले पर मुलाकात कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+