'जंग' से जंग को रायसीना हिल्स ले गए केजरीवाल, कल करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात

नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और उपराज्यपाल के बीच जंग छिड़ी हुई है। दोनों ही अपने वर्चस्व को लेकर लड़ रहे है। नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग के बीच टकराव बढ़ती जा रही है।

arvind kejriwal

अपने और उपराज्यपाल के बीच के इस जंग को अब केजरीवाल रायसीना हिल्स तक ले जाने की तैयारी कर चुके हैं। इस विवाद को लेकर वो कल राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्रपति मुखर्जी से मिलेंगे और जंग के साथ चल रहे गतिरोध से उन्हें अवगत कराएंगे।

दकअसल मुख्य सचिव (सेवाएं) शकुंतला गैमलिन की नियुक्ति से नाराज केजरीवाल ने प्रधान सचिव (सेवा) अनिंदो मजूमदार के दफ्तर को आज सील कर दिया। जंग से निर्देश मिलने पर गामलिन को नियुक्ति पत्र जारी करने वाले मजूमदार को केजरीवाल ने शनिवार को पद से हटा दिया था।

वहीं इससे नाराज उप राज्यपाल ने मजूमदार को स्थानांतरित करने के आदेश को यह कहकर उसी शाम निरस्त कर दिया था कि इसमें उनकी मंजूरी नहीं ली गई। गौरतलब है कि कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में गामलिन की नियुक्ति पर केजरीवाल और जंग के बीच खुलेआम टकराव स्थिति पैदा हो गई है। केजरीवाल के जबर्दस्त विरोध के बावजूद जंग ने शुक्रवार को गामलिन की नियुक्ति की थी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+