सड़क पर आई 'आप' की सरकार, सचिवालय के बाहर लगा जनता दरबार

aam admi party
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली की सड़क पर उतर गए है। जनता की फरियाद सुनने के लिए अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री सचिवालय के सड़कों पर उतर गए है। सड़क पर उतरकर केजरीवाल और उनके मंत्री जनताओं की मुश्किलों को हल करेंगे।

दिल्ली सचिवालय के बाहर सड़क पर मुख्यमंत्री और मंत्री जनता से रूबरू हुए। अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री सड़क पर बैठकर जनता की समस्याएं सुन रहे है। मुख्यमंत्री और उनके सभी मंत्रियों के पहले जनता दरबार को लेकर सुरक्षा सहित तमाम इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। केजरीवाल सरकार के पहले जनता दरबार में भारी संख्या में लोगों का हुजुम उमड़ा है। लोगों की शिकायतों को नबंर सिस्टम की जरिए सुना गया। जो लोग अपनी शिकायतों को लिखित रुप से लेकर आए थे सिर्प उन्हें ही मुख्यमंत्री से मिलने दिया गया।

दिल्ली सचिवालय के बाहर लगाए जा रहे ये पुलिस बैरियर और सुरक्षा के इंतजाम शुक्रवार शाम से ही शुरू कर दिए गए थे। केजरीवाल सरकार के पहले जनता दरबार के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सरकार ने हर शनिवार को सचिवालय के बाहर जनता दरबार लगाने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+