48 घंटों की मेहमान है आम आदमी की सरकार!

aap
नयी दिल्ली। दिल्ली की नयी नवेली आम आदमी पार्टी की सरकार ने 28 दिसंबर को शपथ लिया और आने वाली 2 तारिख को उसे अपना बहुमत साबित करना है। 2 जनवरी को आम आदमी पार्टी को विधानसभा में अपना विशवास मत साबित कर सरकार बचानी है। आप ने कांग्रेस के 8 विधायकों का समर्थन लेकर दिल्ली में सरकार बनाई है,लेकिन जिस तरह से कांग्रेस में आप को समर्थन देने को लेकर नाराजगी है और कांग्रेस विधायक स्टिंग ऑपरेशन में आप को सबक सिखाने की बात कर रहै उससे लगता नहीं है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपना बहुमत साबित कर पाएगी, लेकिन कांग्रेस के बड़े दिग्गजों की माने तो उनका कहना है कि अगर आम आदमी पार्टी अपना किया हुआ वादा पूरा करने में सहीं साबित होते है तो कांग्रेस उन्हें अपना समर्थन जारी रखेंगी।

हलांकि आम आदमी पार्टी भी जानती है कि कांगेस की बातों का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में उनके पास 48 घंटों का वक्त बचा है सरकार में बने रहने का। आम आदमी पार्टी इन 48 घंटों में अपना अधिकतर काम पूरा कर लेना चाहती है। वो जानती है कि अगर वो जनता से किया अपना अधिकांश वादा पूरा कर देती है तो कांग्रेस के लिए उनसे समर्थन वापस लेना आसान नहीं होगा।

ऐसे में समय का सही इस्तेमाल करते हुए आम आदमी पार्टी ने पिछले दो दिनों में ही अपने दो अहम वादों का पूरा कर दिया। दिल्लीवालं को 700 लीटर मुफ्त पानी का वादा पहले ही पूरा कर दिया और अब बिजली भी 50 फीसदी सस्ती कर दी। विश्वास मत से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार रहे या नहीं रहे, वह अगले 48 घंटे में लोगों के लिए अधिकतम अच्छा काम करना चाहते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो कांग्रेस और भाजपा को लेकर आश्वस्त नहीं है। ऐसे में हम ये मानकर सरकार चला रहे है कि हमारे पास महज 48 घंटे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+