LG की अपील के बाद खत्‍म हुआ केजरीवाल का धरना बोले, दिल्‍लीवालों की हुई जीत

Arvind Kejriwal ends dharna
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन से चल रहे अपनी सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) के धरने को खत्म करने की घोषणा मंगलवार शाम कर दी। उप राज्‍यपाल नजीब जंग ने अरविंद केजरीवाल से धरना समाप्‍त करने की अपील की थी। केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल की मांगों को आंशिक रूप से मानते हुए मालवीय नगर के एसएचओ व पीसीआर इंचार्ज को जांच होने ते छुट्टी पर भेज दिया गया है। रेल भवन पर उमड़े भारी जनसैलाब को संबोधित करते हुए कजरीवाल ने कहा कि हमारी मांगें आंशिक रूप से मानी गई हैं।

उन्‍होंने प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के बीच कहा कि यह दिल्‍ली की जनता की जीत है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली को पूर्ण राज्‍य का दर्जा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्‍होंने दिल्‍ली पुलिस की जवाबदेही तय किए जाने की मांग की है। अशोक राजपथ के निकट रेल भवन के सामने धरना दे रहे मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के मंत्रियों के समर्थन में धरना स्थल पर लोगों की बढ़ती तादाद और बेकाबू होती भीड़, गणतंत्र दिवस परेड और झांकियों की रिहर्सल में बाधा की आशंका से केंद्र सरकार पर दबाव बना और अंतत: उसे झुकना पड़ा।

वहीं आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरीकेड को तोड़कर अरविंद केजरीवाल के पास जाने की कोशिश की जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस पर मनीष सिसोदिया ने लोगों को समझाइश कर शांतिपूर्ण विरोध करने की प्रार्थना की। नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एस बीएस त्यागी ने बताया कि आप समर्थकों की ओर से की गई पत्थरबाजी में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इससे पहले, दिल्ली भाजपा प्रमुख विजय गोयल और उनके 200 समर्थकों को विधि मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में आकाशवाणी भवन के पास हिरासत मे ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+