मोदी-राहुल नहीं, केजरीवाल ने भगवान राम को किया चैलेंज

दिल्ली के चांदनी चौक में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने खुद को भगवान राम के बराबर बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 49 दिनों के अंदर सत्ता छोड़ देना चुनावी मुद्दा बन चुका है। राम ने भी कैकेयी के कहने पर राजपाट छोड़ दिया था, तो क्या वह भी भाग गए थे?
केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि जिस तरह से राम के सत्ता छोड़ने पर उनकी जनता ने उनका साथ दिया था उसी तरह से उनकी जनता भी उनका साथ दे। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा रेल मंत्री पद से इस्तीफा देने के प्रसंग से भी अपने इस्तीफे की तुलना की और दावा किया कि उन्होंने सिद्धांतों के लिए दिल्ली की गद्दी छोड़ी।
दरअसल केजरीवाल की दिल्ली की सत्ता को 49 दिनों में छोड़ना अब उनके लिए ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ऐसे में अब केजरीवाल को को समझाने की कोशिश की कि उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी क्यों छोड़ी। कहा कि भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत के कारण आज से दिल्ली में फिर से बिजली-पानी महंगी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications