हार के बाद भी 'अच्छे दिन' बरकरार, 16 लाख किराया देकर ऐश करेंगे सिब्बल

kapil sibal
नयी दिल्ली। कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई हैं, उनके दिग्ज नेता धराशाही हो गए है, लेकिन लगता है कि यूपीए सराकर में संचार एवं कानून मंत्री कपिल सिब्बल के 'अच्छे दिन' लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी बरकरार हैं। कपिल सिब्बल की शान में कोई कमी नहीं हुई हैं। उनकी शान-शौकत का अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह जल्द लुटियंस दिल्ली में 16 लाख प्रति महीना किराया वाले एक बंगले में शिफ्ट करेंगे।

दिल्ली के जोरबाग इलाके में मौजूद यह आलीशान बंगला 1,250 स्क्वेयर यार्ड में फैला है। ये बंगला बिजनेसमैन सिद्धार्थ सरीन का है। सिब्बल ने सरीन से ये बंगला किराए पर लिया है। इस डील से जुड़े लोगों की माने तो सरीन ने बंगले के लिए 18 लाख की मांग की थी, लेकिन मामला 16 लाख में तय हुआ। इस कीमत पर यह बंगला शहर के सबसे महंगे किराए वाले मकानों में शामिल होगा।

मंत्री पद गंवाने के बाद सिब्बल को तीन मूर्ति रोड पर मौजूद अपना सरकारी बंगला खाली करना है। वो 1 अगस्त को नए घर में शिफ्ट करेंगे। सिब्बल ने खुद इस बात की जानकारी दी और कहा कि वो पहले ही मंत्रालय को लिख चुके है कि 1 अगस्त से पहले वो घर खाली कर देंगे। जो घर उन्होंने किराए पर लिया है वो घर के साथ-साथ उनका ऑफिस भी होगा।

सिब्बल देश के जाने-माने संवैधानिक और कॉर्पोरेट वकील हैं। गौरतलब है कि पिछली सरकार के टॉप मंत्रियों समेत कुल 265 लोकसभा सांसदों को चुनाव हारने के बाद इस महीने के आखिर तक अपना सरकारी आवास छोड़ने को कहा गया है, ताकि 316 नए सांसदों को जगह दिलाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+