पत्रकार एम जे अकबर भाजपा में शामिल हुए

Journalist M J Akbar joins BJP
नई दिल्‍ली। कभी कांग्रेस पार्टी की ओर से किशनगंज सीट से सांसद रहे पत्रकार एम जे अकबर आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गये हैं। वह किशनगंज से चुनाव जीते भी थे लेकिन बाद में राजनीति से अलग हो गये थे।

उन्‍होने आज भाजपा में शामिल होने पर कहा कि मैं राजनीति में नीतियों के लिए आया हूं, देश में इस समय जो परिवर्तन की पुकार है, हम सभी को उसमें अपना योगदान देना चाहिए। हम उम्‍मीद करते है कि देश के सामने जो समस्‍याएं हैं, भाजपा सरकार आने पर यह 'रिकवरी मिशन' पर आगे बढ़ेगा।

इसके पहले लोकप्रिय पत्रकार आशुतोष ने भी आम आदमी पार्टी ज्‍वाइन की थी, वह दिल्‍ली के चांदनी चौक से कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा में अकबर के पहले चंदन मित्रा और अरूण शौरी जैसे लोग शामिल हो चुके हैं।

उम्‍मीद की जा रही है कि पार्टी के उम्‍मीदवारों की अंतिम लिस्‍ट आने तक कई और जाने पहचाने लोग भाजपा में शामिल हो सकते हैं, वहीं चुनावी विश्‍लेषकों का कहना है कि देश भर में इस समय भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है, पार्टी इस बार के चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने भी कहा था कि अभी तक भाजपा को सर्वाधिक 182 सीटें मिली हैं, पर इस बार के चुनाव में हम इससे भी कहीं अधिक सीटें प्राप्‍त करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+