अवसरवादी हैं पत्रकार आशुतोष: विनोद कुमार बिन्नी

लोकसभा चुनाव में टिकट देने के मुद्दे पर पार्टी नेता योगेंद्र यादव और अरविंद केजरीवाल में भी मतभेद उभर कर सामने आ गये हैं। जहां कल केजरीवाल ने कहा था कि हम किसी भी सिटिंग एमएलए को लोकसभा का टिकट नहीं देंगे वहीं योगेंद्र यादव ने कहा है कि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। केजरीवाल ने बिन्नी पर आरोप लगाये थे कि बिन्नी पहले तो मंत्रिमंडल में मंत्री का पद चाहते थे लेकिन जब हमने मना किया तो वह लोकसभा में टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन हमने किसी भी विधायक को लोकसभा का टिकट न देने का फैसला किया है।
विनोद कुमार बिन्नी के आरोपों को योगेंद्र यादव ने अनुशासनहीनता कहा है और बताया कि पार्टी उनको कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। वहीं बिन्नी का कहना है कि जनता के हितों की बात करना अगर अनुशासनहीनता है तो मैं यह सौ बार करने को तैयार हूं। बिन्नी के बगावती सुरों के बाद अब कई और असंतुष्ट विधायक सामने आ सकते हैं।
भाजपा से 'आप' में शामिल हुई टीना शर्मा और कैप्टन गोपीचंद ने कई मुद्दों पर पार्टी से असहमति जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications