जेएनयू : लापता छात्र मामले को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने मां को लिया हिरासत में
नजीब अहमद 15 अक्टूबर से लापता है। बताया जाता है कि एबीवीपी सदस्यों से झगड़ा होने के बाद से वह गायब है। हालांकि, इस पूरे मामले में एबीवीपी ने स्पष्ट किया है कि उसका इससे कोई भी संबंध नहीं है।
नई दिल्ली। जेएनयू से लापता छात्र नजीब अहमद से जुड़े मामले को लेकर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने रविवार को इंडिया गेट के पास केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने लापता छात्र की मां को हिरासत में लिया है।

दिल्ली पुलिस ने लगाई धारा 144
वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के बाद धारा 144 लगा दी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आश्वस्त किया है इस मामले में यूनियन होम मिनिस्ट्री तीन हफ्ते के भीरत एक रिपोर्ट पेश करेगा।
15 अक्टूबर से लापता है नजीब अहमद
सीएम केजरीवाल ने इस मामले में राष्ट्रपति से दखल देने का आह्वान किया था। आपको बता दें कि नजीब अहमद 15 अक्टूबर से लापता है। बताया जाता है कि एबीवीपी सदस्यों से झगड़ा होने के बाद से वह गायब है। हालांकि, इस पूरे मामले में एबीवीपी ने स्पष्ट किया है कि उसका इससे कोई भी संबंध नहीं है।
बताने वाले को 2 लाख रुपए का ईनाम
आपको बता दें कि इससे पहले 4 नवंबर को दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा ने लापता जेएनयू छात्र के बारे में बताने वाले को बतौर ईनाम 2 लाख रुपए देने की घोषण की थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह लापता छात्र का पता लगाने का पूरा प्रयास कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने इन जिलों में की खोजबीन
इस मामले में पुलिस टीमों ने अजमेर, कोटा, रायबरेली, रुड़की, फैजाबाद, आजमगढ़ और बदांयू में खोजबीन की है। नजीब अहमद जेएनयू से बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था और वह बदांयू का रहने वाला था।
Delhi: JNU students protest against govt over missing JNU student #NajeebAhmed near India Gate pic.twitter.com/yj1TCzKy9M
— ANI (@ANI_news) November 6, 2016












Click it and Unblock the Notifications