जनलोकपाल विधेयक 'आप' सरकार की प्राथमिकता : नजीब जंग

उपराज्यपाल ने कहा कि मेरा मानना है कि शहर में सरकारी स्कूल खुलने चाहिए और निजी स्कूलों में ली जाने वाली रिश्वत भी खत्म कर दी जानी चाहिए। उन्होने महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा उनका कहना है कि आज इस बात की जरूरत है कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
केजरीवाल ने 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके बाद से उन्होने दिल्ली की जनता को मुफ्त पानी और आधे दामों पर बिजली दिये जाने का वादा पूरा किया। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह बिजली कंपनियों का ऑडिट करवाएंगे भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए जल्द ही जनलोकपाल बिल लाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कल लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया साथ ही यह भी कह दिया कि वह लोकसभा चुनाव में 'आप' के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications