आप पर आंख मूंद कर भरोसा करना आत्मघाती: रमेश

jairam ramesh
नयी दिल्ली। दिल्ली में अपनी सत्ता खो चुकी कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया ताकि वो सरकार बना सके। लेकिन आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी में समर्थन को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस का एक तबका आप को समर्थन देने के खिलाफ है।

कांग्रेस में इस मसले पर मतभेद उजागर होने के बाद कांग्रेस के नेता जनार्दन द्विवेदी के बाद कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश ने भी आम आदमी पार्टी को समर्थन देने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस को आंख मूंद कर समर्थन नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप को समर्थन देने से पहले पहले कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाना चाहिए।

गौरतलब हबै कि इससे पहले पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा था आप को इस तरह समर्थन देने का फैसला सही नहीं है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने कहा कि संगठन में मतभेद होते हैं पर अभी आम आदमी पार्टी को हमारा समर्थन है, बाद में क्या होता है हम देखेंगे।

इससे पहले आप को समर्थन देने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ता नाराज थे कि पार्टी ने बिना आम सहमति बनाए आप को समर्थन दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+