क्या Pollution केवल दिल्ली में है? केजरीवाल को गाली देने से प्रदूषण कम नहीं होगा- दिल्ली सीएम
क्या Pollution केवल दिल्ली में है? केजरीवाल को गाली देने से प्रदूषण कम नहीं होगा- दिल्ली सीएम
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण चरम पर है, यहां की हवा का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार बृहद स्तर पर उपाय करने के साथ नए आदेश जारी कर रही है। इसके बावजूद प्रदूषण के मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल लगातार घिर रहे हैं। वहीं अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा अगर केजरीवाल को गाली देने से प्रदूषण कम होगा तो खूब दो। इसके साथ ही उन्होंने पूछा क्या प्रदूषण केवल दिल्ली में हैं?

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बात आजतक के एक गुजरात चुनाव पर आयोजित इंटरव्यू में कही। उन्होंने पूछा कि क्या हम इस समस्या का समाधान निकाला चाहते हैं या फिर केवल केजरीवाल को गाली देना ही उद्देश्य है। उन्होंने कहा अगर केवरीवाल को गाली देने से प्रदूषण खत्म होता है तो खूब गाली दो। केजरीवाल ने कहा लेकिन मुझे गाली देने से प्रदूषण खत्म नहीं होगा। इसका सॉल्युशन निकालना होगा।
कार्यक्रम में पहुंचे केजरीवाल ने कहा मुझे मालूम था कि आप मुझसे दिल्ली के प्रदूषण को लेकर सवाल पूछेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी जेब में रखी पर्ची निकालकर बताया कि दिल्ली में जितना प्रदूषण है उतना ही प्रदूषण हरियाणा, यूपी और बिहार के कई सारे जिलें में हैं। उन्होंने क्या प्रदूषण केवल दिल्ली में है? इसके लिए केजरीवाल ज़िम्मेदार नहीं हैं। मुझे गाली देने से प्रदूषण कम नहीं होगा। आप प्रमुख ने कहा केंद्र छिपा बैठा है, Media को कहता है केजरीवाल को गाली दो
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बताया प्रदूषण को रोकने के लिए बृहद स्तर पर काम चल रहा है जिसके बाद अगले साल फर्क दिखाई देगा। केजरीवाल ने कहा मुझे बस एक साल का समय दो इस समस्या को हल कर दूंगा। उन्होंने कहा अन्य प्रदेशों में दिल्ली की तरह प्रदूषण हो रहा है उसके लिए केजरीवाल या पंजाब सीएम भगवंत मान नहीं हैं। उन्होंने बताया एक्सपर्ट की टीम दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम करने पर काम कर रही है जल्द ही उसके परिणाम नजर आएंगे।
उन्होंने प्रदूषण की भीषण समस्या उत्तर प्रदेश में भी है लेकिन कोई वो मुद्दा नहीं उठाता। मीडियो केवल केजरीवाल को दोषी ठहराने में जुटी है। केजरीवाल ने कहा ब्लेम गेम से काम नहीं चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications