भारत का धनुष तैयार: भरोसेमंद बनाने के लिए दागे गए 5000 गोले, अब सेना को मिलेंगी 100 से ज्यादा यूनिट

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना में अब "धनुष" की सेवा ली जाएगी। हां जी, यह ऐसा हथियार है, जो रेगिस्‍तान से लेकर पहाड़ों पर आसानी से इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। कई सालों से इसका ट्रायल चल रहा था। इसे 'देसी बोफोर्स' कहा जा रहा है, क्‍योंकि यह पहियों वाली एक आधुनिक तोप है, जो व‍िदेशी तोपों जैसी खासियतें रखती है।

भारतीय सेना को मिलेंगे धनुष

भारतीय सेना को मिलेंगे धनुष

सैन्‍य अधिकारियों के मुताबिक, "धनुष" स्वदेशी तोप का राजस्थान के थार के रेगिस्तान में फाइनल ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। जिसके साथ ही स्वदेशी तोप बनाने की परियोजना अहम मुकाम पर पहुंच गई है। हालांकि, इसे यहां तक पहुंचने में हजारों गोले दागने पड़े। एक रिपोर्ट में बताया गया कि, 5 हजार गोले दागने के बाद इसे कामयाब ठहराया गया है।

सारी खामियों को दूर कर दिया गया है

सारी खामियों को दूर कर दिया गया है

4 साल पहले भारतीय सेना ने 118 "धनुष" का ऑर्डर दिया था, लेकिन उसकी नाल फटने व कुछ अन्य तकनीकी अड़चनों के चलते यह सौदा अधर में लटक गया। वहीं, गोला-बारूद भी खराब गुणवत्‍ता वाला पाया गया था। इसे बनाने वालों का कहना है कि, अब "धनुष" की सारी खामियों को दूर कर दिया गया है। इसकी मार भी 40 किलोमीटर से ज्‍यादात तक हो गई है।

सालों बाद सेना को नई तोप मिलेंगी

सालों बाद सेना को नई तोप मिलेंगी

भारतीय सेना अब लगभग साढ़े 400 "धनुष" का ऑर्डर जारी कर सकती है। सालों बाद सेना को नई तोप मिलेंगी। ये तोपें एक बार में लगातार 45 राउंड फायर कर सकती हैं। 155 एमएम की तोपें हैं, जो 38 किमी तक मार कर सकती हैं। साथ ही यह गन पहाड़ों पर आसानों से तैनात हो सकेंगी।

टुकड़ों में ले जाएंगे पहाड़ों पर

टुकड़ों में ले जाएंगे पहाड़ों पर

"धनुष" को टुकड़ों में हिमालय के युद्धक इलाकों में तैनात किया जा सकेगा। बता दें कि, इसे डीआरडीओ ने निजी क्षेत्र की कंपनियां टाटा पावर व भारत फोर्ज के साथ मिलकर विकसित किया।

कितने करोड़ का है 1 धनुष?

कितने करोड़ का है 1 धनुष?

एक धनुष की कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है। यह तेजी के साथ 15 सेकंड में 3 फायर करने में सक्षम है। सामान्यतया 60 मिनट में 60 राउंड फायर करेगी। यह 38 किमी तक गोले दागेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+