मिलिए ‘आप’ की आंधी में ‘आप’ के हारे उम्मीदवार से
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आप की आंधी में भी डा. अतुल गुप्ता विश्वास नगर सीट हार गए भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा से। बेहद निराश और हताश हैं डा. साहब अपनी हार पर। उहें अपनी जीत का भरोसा था। वनइंडिया से बातचीत पर कहने लगे कि मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैं अपनी सीट निकाल लूंगा। उसके बाद भी मैं चुनाव हार गया। समझ से परे है कि क्यों हारा।

डा. गुप्ता पिछले साल हुए विधानसभ चुनाव में भी हार गए थे शर्मा से। एक सवाल के जवाब में उन्होंने इस बात को नहीं माना कि वे एक साल से जनता के बीच में काम नहीं कर रहे थे। हारने के बाद वे नदारद हो गए थे। कहने लगे कि मैं तो जनता के बीच में ही था। हालांकि जानने वाले जानते हैं कि वे पिछला विधान सभा का चुनाव हारने के बाद नदारद हो गए थे।
मिलेंगे केजरीवाल से
क्या आपकी चुनाव का नतीजा आने के बाद अरविंद केजरीवाल से बात हुई... कहने लगे कि मेरी तो उनसे बात नहीं हुई। वे बहुत बिजी हैं। उनसे तमाम लोग मिल रहे हैं। पर मैं उनसे जल्दी ही मिलूंगा। मैंक्षेत्र की जनता के लिए काम करता रहूंगा।
भाजपा का गढ़
डा. गुप्ता पेश से डाक्टर हैं। वे मानते हैं कि विश्वास नगर भाजपा का गढ़ है। इसलिए वे हारे। हालांकि जब उन्हें बताया गया कि इधर तीन बार लगातार कांग्रेस के नसीब सिंह चुनाव जीते हैं तो वे चुप हो गए।इस बीच, ओम प्रकाश शर्मा का क्षेत्र में आज भी विजय जुलूस निकला। वे बहुत खुश नजर आ रहे थे। वे अपनी जीत के लिए नरेन्द्र मोदी को ही क्रेडिट दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों की राय है कि उन्हें विजय जुलूस निकालने से बचना चाहिए था, क्योंकि उनकी पार्टी को करारी हार मिली है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications