दिल्ली: धौला कुंआ में गैस पाइप लाइन में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली के धौला कुंआ में सत्य निकेतन इलाके में आईजीएल (IGL) की गैस पाइप लाइन में भयंकर आग लग गई है। जो जानकारी के मुताबिक दमकल की 14 गाडि़यां मौजूद हैं जो आग पा काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। घटना सुबह 9 बजकर 30 मिनट की है। ऑफिस टाइम होने के कारण ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है और स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकाल लिया गया है।

फायर ऑफिसर एके शर्मा ने बताया कि जिस पाइपलाइन में आग लगी वह पीएनजी पाइपलाइन नहीं है। बल्कि शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि गेल की कमर्शल पाइपलाइन में आग लगी है जिसमें 10-12 किलो का प्रेशर होता है। आपको बता दें कि सत्य निकेतन इलाके के पास एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन का काम कर रही है, कंस्ट्रक्शन में लापरवाही की वजह से आग की वजह हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications