IAS Athar Aamir से बोलीं Mehreen Qazi -'सालभर नहीं कर सकती इंतजार, Bday से पहले बना लो Wife'
नई दिल्ली, 8 सितम्बर। यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी के पूर्व पति व सेकंड टॉपर रहे आईएएस अतहर आमिर खान भी जल्द दूसरी शादी करने वाले हैं। टीना डाबी से तलाक के बाद अतहर आमिर खान ने डॉ. महरीन काजी से सगाई की है। अतहर व महरीन के निकाल की कोई डेट अभी सामने नहीं है, मगर महरीन ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस तरह के संकेत दिए हैं कि दोनों सालभर में विवाह बंधन बंध सकते हैं।

महरीन ने अतहर आमिर को ब्रह्मांड का दिया तोहफा
डॉ. महरीन काजी ने तो अपने दिल की बात इस कदर जाहिर कर दी कि वे आईएएस अतहर आमिर खान से शादी के लिए सालभर इंतजार नहीं कर सकती है। फिलहाल वे इनकी मंगेतर हैं, मगर जल्द से जल्द पत्नी बनने की ख्वाहिश है। अतहर आमिर को ब्रह्मांड का दिया तोहफा मानने वालीं महरीन काजी ने सबसे अच्छा प्रेमी व दोस्त भी बताया है।

अतहर आमिर खान के बर्थडे पर महरीन काजी की पोस्ट
दरअसल, 5 सितम्बर 2022 आईएएस अतहर आमिर खान का जन्मदिन था। 5 सितम्बर 1990 को जन्मे अतहर आमिर खान अब 30 साल के हो चुके हैं। इस मौके पर महरीन काजी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि 'यह दिन मेरे लिए बेहद खास है। मेरे जीवन के प्रकाश को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप वह उपहार हैं जो ब्रह्मांड ने मुझे दिया है। सबसे अच्छा साथी प्रेमी और मेरा सबसे अच्छा दोस्त। आपका दिन, वर्ष और जीवन सबसे अच्छा हो। आपका जन्मदिन पत्नी के रूप में मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती'

अतहर आमिर खान ने लिखा थैंक्यू सो मच मेरी जान
अपने जन्मदिन पर मंगेतर महरीन काजी इंस्टाग्राम पोस्ट पर आईएएस अतहर आमिर ने रिप्लाई दिया है। पोस्ट पर अतहर ने कमेन्ट कर लिखा- थैंक्यू सो मच मेरी जान। आपने मुझे सच में ब्लेस्ड फील करा दिया। आई लव यू। वहीं, तीन दिन पहले की इस पोस्ट को अब तक 51 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट में बधाई भी खूब मिल रही है।

साल 2018 में लव मैरिज, 2021 में तलाक
बता दें कि आईएएस अतहर आमिर वर्तमान में श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं। महरीन काजी और अतहर आमिर दोनों ही जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। यूपीएससी 2015 में टीना प्रथम व अतहर दूसरे स्थान पर रहे थे। राजस्थान कैडर के आईएएस टीना व अतहर ने 2018 में लव मैरिज की थी। साल 2021 में इनका तलाक हो गया। तलाक के बाद वर्तमान में जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना ने आईएएस प्रदीप गंवाडे से दूसरी शादी रचा ली। वहीं, राजस्थान छोड़ जम्मू कश्मीर कैडर में जाने के बाद अतहर आमिर ने महरीन काजी से कुछ माह पहले ही सगाई की है।
कौन हैं डॉ. महरीन काजी?
बता दें कि आईएएस अतहर आमिर खान की होने वाली पत्नी डॉ. महरीन काजी नई दिल्ली में राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं। दवा और फैशन उद्योग दोनों में सक्रिय है। इंस्टाग्राम पर उनके 350K से ज्यादा लोग महरीन को फॉलो करते हैं। डॉ. मेहरीन ने दिल्ली की अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के अलावा यूके और जर्मनी से भी पढ़ाई की है। अतहर अमीर औऱ महरीन काजी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications