दिल्‍ली की सातों सीटें जीतना ही हमारा मकसद है: हर्षवर्द्धन

I'll work with killer instinct: Harsh Vardhan
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली भाजपा के नव निर्वाचित अध्‍यक्ष हर्षवर्द्धन का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्‍ली की सातों सीटें जीतने के लिए हम भरपूर प्रयास करेंगे। हम जनता के बीच जाकर कांग्रेस के भ्रष्‍टाचार और आम आदमी पार्टी के अराजकता की नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे। मेरी कोशिश है कि मैं दिल्‍ली में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करूं, जिससे कि चुनावों से पहले उनमें उत्‍साह का संचार किया जा सके और मैं इसके लिए अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास करूंगा।

हर्षवर्द्धन ने पीटीआई को साक्षात्‍कार देते हुए कहा कि हम दिल्‍लीवासियों के दिल की आवाज सुनेंगे और उन्‍हें कांग्रेस के भ्रष्‍टाचार और आप की अराजकता के बारे में बताएंगे। इसके पहले 2003 में उन्‍हें दिल्‍ली भाजपा का अध्‍यक्ष बनाया गया था। भाजपा को प्रदेश में फिर से मजबूत बनाने का श्रेय उन्‍हीं को जाता है। अपने प्रशंसकों के बीच 'डॉक्‍टर साहब' के नाम से जाने जाने वाले हर्षवर्द्धन को दिल्‍ली को पोलियोमुक्‍त बनाने का श्रेय जाता है तब वह दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री थे।

हर्षवर्द्धन को उनकी सादगी और विशेष नेतृत्‍व क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्‍हें 2003 से 2008 के बीच तीन बार दिल्‍ली भाजपा का अध्‍यक्ष बनाया गया। सन 2007 में भाजपा को म्‍यूनिसिपल कार्पोरेशन जीतने में कामयाबी मिली वहीं 2008 में भाजपा ने दिल्‍ली कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव में जीत दर्ज की।

अब हर्षवर्द्धन पर दिल्‍ली की सभी सातों सीटें जीतने की जिम्‍मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+