मैं चाहता तो विवादों को टाल सकता था: सोमनाथ भारती

somnath bharti
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गए है। एक के बाद एक वो नई मुसिबतों में घिरते जा रहे है। आधी रात में को विदेशी महिलाओं पर छापेमारी मामले में घिरे दिल्ली के कानून मंत्री अब अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं।

सोमनाथ भारती पहले विरोधियों पर वार करते रहे, लेकिन अब उनके निशीने पर मीडिया आ गई है। सोमनाथ भारती ने मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली और उन्हें चेतावनी दे डाली। सोमनाथ भारती ने मीडिया पर भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से पैसे लेने का आरोप लगाया।

हलांकि थोड़ी देर बाद भी सोमनाथ भारती ने कहा कि वो विवादों में नहीं पड़ना चाहते और ना ही किसी भी तरह की बयानबाजी में पड़ना चाहते हैं। भारती ने कहा कि उनका मकसद सही था, लेकिन उनका रास्ता गलत हो गया। भारती ने कहा कि उन्हें नियमों की पूरी जानकारी नहीं थी। सोमनाथ भारती ने आज कहा कि उनका इरादा अच्छा था लेकिन उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि अगर प्रक्रियाओं की जानकारी होती तो मुझसे ऐसी गलतियां नहीं हुई होती और मैं विवादों को टाल सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+