Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटे के जन्मदिन पर घर आई पत्नी को पति ने गला घोंटकर मारा, लाश बेड में छिपाई, बदबू आई तो..

नई ​दिल्ली। हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के पास जसोरखेड़ी से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और लाश बेड के नीचे छिपा दी। घर के अन्य लोग उस महिला को ढूंढने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद जब बेड से बदबू आने लगी तो महिला की लाश मिली। फिर, पुलिस ने घटना का खुलासा किया।

husband killed his wife in haryana

संवाददाता के अनुसार, सोनीपत जिले के गांव चौहान जोशी की रहने वाली ललिता की शादी जसोरखेड़ी निवासी राजवीर के साथ हुई थी। ललिता दो बच्चों की मां थी। उसका पति राजवीर के साथ कई साल से विवाद चल रहा था और वह गुरुग्राम में रह रही थी। उसके पति और बच्चे गांव जसोरखेड़ी में ही रहते हैं। बेटे के जन्मदिन पर वह महिला घर आई। जहां उसकी पति से कहासुनी हो गई। पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात का परिवार के अन्य सदस्यों को इसका पता न चले, इसलिए आरोपी ने लाश को बेड में ही छिपा दिया। रात में बच्चे उस बेड पर सोए थे, लेकिन उन्हें ये भनक तक नहीं लगी कि वहीं मां की लाश पड़ी है। एक दिन बाद जब बेड से बदबू आने लगी तो तहलका मच गया। पुलिस ने महिला की लाश को कब्‍जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उसके बाद मृतका के भाई के बयानात के आधार पर पुलिस ने महिला कके ही पति को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पति राजवीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की ​कार्रवाई की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+