सोशल मीडिया ने डॉ नारंग की हत्या को दे दिया सांप्रदायिक रंग, राजनीति शुरु
नयी दिल्ली। भारत-बंग्लादेश मैच के बाद टीम इंडिया की जीत मनाना डेंटिस्ट डॉ पंकज नारंग को महंगा पड़ा। 10-15 बदमाशों ने उन्हें पीट-पीट कर मार डाला। वहीं अब इस हत्या को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिनमें आरोपियों का बंग्लादेश से कनेक्शन बताया जा रहा है। हलांकि दिल्ली पुलिस ऐसे किसी भी कनेक्शन से इंकार कर रही है।

सोशल मीडिया पर संदेश वायरल हो रहा है कि डॉक्टर को बांग्लादेशी मुस्लिमों ने पीट-पीट कर मार डाला। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में 35 बांग्लादेशी मुस्लिमों ने डॉ. नारंग को पीट-पीटकर मार डाला। आरोप लगाने वालों में भाजपा के कई नेता शामिल हैं। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा विजेंद्र ने भी आरोपियों को बांग्लादेशी बताया हैं। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता का कहना है कि दिल्ली के झुग्गी में बांग्लादेशी रहते हैं और उन्होंने ही डॉक्टर नारंग की हत्या की है।
भाजपा इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश में लगी है तो वहीं आप सरकार ने इस हत्याकांड में किसी भी तरह के सांप्रदायिक रंग से इंकार किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों को जानकारी दी कि इस हत्या को बंग्लादेश से कोई कनेक्न है तो वहीं दिल्ली पुलिस भी इस तरह के अफवाह को बकवास बता रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी हिंदू है तो चार मुस्लिम। जो कि मुरादाबाद के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications