हॉस्टल की कमी से DU के छात्र परेशान

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 15 छात्रावास परिसर से दूर हैं जबकि नौ महाविद्यालयों के अंदर ही हैं। इन नौ में से केवल 5 ही छात्राओं के छात्रावास हैं। ऐसे में छात्राओं को सीट हासिल कर ने के लिए कड़ी मशक्कत उठानी पड़ रही है। डीयू में कुल 1 लाख 80000 छात्र हैं और स्नातक तथा परास्तातक दोनों कोर्सों के विद्यार्थियों के लिए केवल 9000 सीटें ही छात्रावासों में उपलब्ध हैं।
डीयू में हर साल लगभग 55000 छात्र प्रवेश लेते हैं। छात्रों की इतनी संख्या के कारण कई विद्यार्थियों को अन्य वैकल्पिक रहने के स्थानों पर जाना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय के आसपास के विजय नगर, हडसन लेन, बंगला रोड और कमला नगर जैसे इलाकों में निजी रहने के लिए छात्रों को 8000 से 9000 रुपए प्रतिमाह तक खर्च करने पड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications