दिल्ली हिंसा के बाद दोनों समुदाय के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हाथों में अंबेडकर की तस्वीर लेकर की अपील
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके हिंसा मामले के बाद दिल्ली में हिंदू और मुस्लिम समुदाय को लोगों ने मिल कर तिरंगा यात्रा निकाली। इसके जरिए दोनों समुदाय के लोगों ने इलाके में शांति और सद्भाव की अपील की। तिरंगा यात्रा मे तिरंगा के साथ लोगो ने बीआर अंबेडकर की एक तस्वीर प्रदर्शित भी प्रदर्शित की। इलाके में इस यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा देखी गई।

हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़पों के एक हफ्ते बाद इलाके में तनाव को खत्म करने के लिए प्रशासन स्थानीय लोगों के साथ मिल कर कार्य कर रहा है। रविवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के लोगों द्वारा एक 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। दो समुदायों के लोग यात्रा में एकत्र हुए और उन्होंने क्षेत्र में शांति और सद्भाव की अपील की क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज लहराया और बीआर अंबेडकर की एक तस्वीर प्रदर्शित की। कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस निकाला गया।
उत्तर- पश्चिमी दिल्ली डीसीपी ने कहा कि हमने दोनों समुदायों के सदस्यों को मिलाकर एक संयुक्त शांति समिति का गठन किया। उन्होंने जहांगीरपुरी में एक 'तिरंगा यात्रा' आयोजित करने और लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करने का प्रस्ताव रखा। यात्रा में दोनों समुदायों के 50-50 लोगों ने लिया हिस्सा।
पिछले सप्ताह हुई हिंसा के सिलसिले में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को पकड़ा गया। मा्मले में जहांगीरपुरी के एक कबाड़ व्यापारी अंसार शेख को मुख्य आरोपी बनाया गया है। मामले में सलीम चिकना, यूनुस इमाम शेख, उर्फ सोनू चिकना, दिलशाद और अहीर आरोपी हैं।












Click it and Unblock the Notifications