दिल्ली चुनाव: मोदी-केजरीवाल मनायेंगे सुपर संडे

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अब वक्त नहीं बचा है मतदान की ताऱीख में इसलिए दिल्ली में आज रविवार को सभी नेता और पार्टियां अपनी कैंपेन में पूरी जान लगा रही हैं। सारी दिल्ली चुनाव के माहौल में डूब गई है। चारों तरफ ढोल की आवाजें आ रही हैं।

कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बाद भाजपा में नई ताकत आ गई है। उसके नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही पार्कोंऔर घरों में जाकर लोगों से मिल-जुल रहे हैं। आज पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मैदान में उतर रहे हैं। वे सीमापुरी गोल चक्कर, शहदरा और राजधानी के बाकी इलाकों में जाएंगे।

इस बीच, मोदी सरकार के बड़े मंत्रियों को भी दिल्ली की जंग में उतारा जा चुका है। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को बहुत सी चुनावी सभाएं करने की जिम्मेदारी दी गई है। ईरानी की मुंडका, सुल्तानपुर माजरा और रिठाला में चुनावी सभाओं को संबोधन करेंगी। वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी कई बड़ी सभाओं में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं।

इस बीच,वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए आज 5 सवालों की दूसरी किश्त पेश की। सीतारमन ने कहा कि केजरीवाल ने अब तक पिछले सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके जवाब सुनकर ही वोट दे। सीतारमन ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हम पुराने सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हम वही सवाल पूछ रहे हैं जिनके जवाब ‘आप' ने अब तक नहीं दिए हैं। उन्होंने आज 5 सवालों में पूछा-आम आदमी पार्टी जो कैंपेन चला रही है, जिस तरह से वोट मांग रही है, उसे देखकर लगता है कि उसका काम आउटसोर्स हो गया है।

पढ़ें- 70 में से 44 करोड़पति उम्मीदवार फिर भी हैं आम आदमी

आम आदमी पार्टी की ताकत के मद्देनजर बीजेपी कहीं कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इसलिए पार्टी ने अपने प्रचार अभियान की मुख्य कमान वित्त मंत्री अरुण जेटली को सौंपी है। जेटली रोज कम से कम एक घंटा पंत मार्ग के बीजेपी दफ्तर में बैठ रहे हैं।

मंत्रियों भी जुटे

एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों को पहले ही दिल्ली के अलग-अलग जिले सौंप दिए गए हैं। केजरीवाल और कांग्रेस के आरोपों के जबाव के लिए भी तेज-तर्रार मंत्रियों की टीमें बनाई गई हैं।

खट्टर खाक छानते

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी दिल्ली में कमल खिलाने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। उनकी बाहरी दिल्ली में कई रैलियां हो चुकी हैं।

हरीश रावत उतरे

उधर, कांग्रेस की भी आज कई जगों पर रैलियों और रोड शो हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली में ही हैं। वे उन इलाकों में जा रहे हैं ,जिधर उत्तराखंड के लोग काफी हैं। वे मंडावली, मिन्टो रोड,सेवा नगर, गोल मार्केट वगैरह का दौरा कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+