6 महीने बाद जनता के लिए फिर खुली हजरत निजामुद्दीन दरगाह, जानें से पहले पढ़ें गाइडलाइंस

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की वजह से बीते 6 महीने से सार्वजनिक स्थलों के साथ ही धार्मिक स्थलों को भी बंद रखा गया था। अनलॉक 4 में अब बीते 6 महीनों से बंद पड़ी दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह भी रविवार से आम जनता के खोल दी गई है। दरगाह में आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जगह-जगह निशान भी बनाए गए हैं। दरगाह में लोगों के लिए सैनेटाइजर्स की भी व्यवस्था की गई है।

Hazrat Nizamuddin Dargah reopen for devotees after 6 months

मार्च में बंद कर दी गई थी दरगाह

बता दें, मार्च महीने में तबलीगी जमात का मुख्यालय कोरोना के हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया था। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गाय था। इसके बाद हजरत निजामुद्दीन दरगाह को भी बंद कर दिया गया था। अब लगभग 6 महीने बाद दरगाह एक बार फिर से आम जानता के लिए खोल दी गई है। यहां आने वाले लोगों को कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। यही नहीं 15 मिनट के अधिक समय तक रुकने की अनुमति नहीं होगी।

दरगाह के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य

दरगाह में आने वाले लोगों के हाथ सैनिटाइज करने के लिए कई सारी जगह बनाई गई हैं। साथ ही दरगाह के अंदर लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दरगाह में लोगों को बैग या सामान ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। साथ ही यहां किसी को प्रतीक्षा करने या बैठने की भी अनुमति नहीं होगी। बता दें, देश में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को जारी भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अबतक कोरोना के 4113812 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 862320 ऐक्टिव केस हैं जबकि 3180866 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 90633 नए मामले सामने आए हैं और 1065 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+