अब हरियाणा वाले जोड़ते अरविंद केजरीवाल से रिश्ता
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अरविंद केजरीवाल की बेहतरीन जीक के बाद हरियाणा वाले उसे बढ़-चढ़कर अपना बताने लगे हैं। कह रहे हैं कि वह तो भिवानी जिसे आता है। भिवानी के सिवानी खेड़ा में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल अब देश के दिल दिल्ली पर राज करेंगे। सिवानी को एक बार फिर से सीएम सिटी होने का गौरव प्राप्त हो गया है।

कह रहे हैं कि उसने जीतकर इतिहास बनाया। कैसे... इनका कहना है कि इसी जिले से स्व. चौधरी बंसीलाल, स्व. श्री बनारसी दास गुप्त तथा मास्टर हुक्म सिंह का संबध रहा है।
यानी वह भिवानी जिले के चौथे मुख्यमंत्री हैं।केजरीवाल के परिवारजनों में खुशी का माहौल है और उनके पैतृक गांव खेड़ा में भी जश्र का माहौल है।
जश्न मनाया
उनके पैतृक गांव सिवानी खेड़ा व सिवानी शहर में लोगों ने बाकायदा अपने गांव से लेकर अरविंद केजरीवाल के पुराने मकान तक विजयी जुलूस निकाल कर एक दूसरे को बधाई दी। अरविंद केजरीवाल का जन्म सिवानी में हुआ था। हाल ही में चुनावों में सिवानी के लोगों ने दिल्ली पहुंच कर अरविंद केजरीवाल के लिए चुनावों में प्रचार किया था।
केजरीवाल की जीत पर उनके एक संबंधी चिंरजीव केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की पढ़ी-लिखी जनता के मत हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्होंने
अपनी जगह दिल्ली के लोगों के दिल में बना ली है। उनके चाचा गिरधारीलाल ने कहा कि सिवानी जैसे छोटे से शहर को अरविंद केजरीवाल ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध कर दिया है।
दिल्ली-हरिय़ाणा का संबंध
ये बात अलग है कि दिल्ली विधानसभा में चुने जाने वाले विधायकों का हरियाणा से संबंध होता है। दिल्ली को तीन तरफ से हरियाणा ने घेरा हुआ है। दिल्ली में रोज लाखों लोग हरियाणा से कामकाज के लिए आते हैं। दिल्ली से भी रोज हजारों लोग हरिय़ाणा जाते हैं नौकरी करने के लिए।












Click it and Unblock the Notifications