बीजेपी में खलबली, गोयल ने सौंपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा, हर्षवर्धन के हाथ में कमान

बीजेपी के करीबी सूत्रों की माने तो विजय गोयल ने पहले ही अपना इस्तीफा हाईकमान को सौंप दिया है। जब इस बारे में जब हमने डॉ. हर्षवर्धन से फोन पर बात की तो वो जवाब देने से बचते रहे। हमारे बार-बार पूछने पर उन्होंने फोन काट दिया। अब इसे पार्टी के भीतर जारी अंतर्कलंह का नतीजा कहे या मनमुटाव, लेकिन वियज गोयसल बार-बार अपेक्षाओं का शिकार बनते रहे है।
विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी ने उनकी बजाए हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना दिया था। हलांकि पार्टी दलील दे रही है कि गोयल राजस्थान से राज्यसभा में जाने के कारण ही उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ा है। विजय गोयल ने इच्छा व्यक्त की थी कि वह राष्ट्रीय राजनीति में ही जाना चाहते हैं। वैसे भी दिल्ली चुनावों से पहले ही यह मान लिया गया था कि गोयल राष्ट्रीय राजनीति में जाना होगा, क्योंकि पार्टी ने दिल्ली चुनावों की कमान डॉ. हर्षवर्धन के हाथों में सौंप दी थी।












Click it and Unblock the Notifications