दिल्ली: ब्वॉयफ्रेंड के घर की अलमारी में मिली गर्लफ्रेंड की लाश, 2 दिन बाद कर ली दूसरी शादी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन में एक लड़की की लाश उसके ब्वॉयफ्रेंड के घर से बरामद हुआ है। लड़की दिल्ली यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है जिसने हत्या की बात कबूल कर ली है। आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि हत्या के दूसरे दिन बाद ही ब्वॉयफ्रेंड ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम आरजू सिंह था। आरजू दो फरवरी को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। आरजू घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार ने पुलिस के पास उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और नवीन खत्री पर उसकी हत्या का शक जताया है।आज सुबह पुलिस ने आरजू के घर वालों को शव बरामद होने की खबर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरजू और नवीन एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन दोनों के घरवालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों ने कुछ ही वक्त पहले अपने रिश्ते की बात घरवालों को बताई थी। दोनों परिवारों की आपत्ति के बावजूद दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। आरजू डिप्रेशन में भी थी।
शादी में ना डाले अड़चन इसलिए कर दिया कत्ल
जानकारी के मुताबिक नवीन के घरवालों से उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था और 4 फरवरी को उसकी शादी तय हो गई थी। नवीन ने 2 फरवरी को आरजू को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वो फरार हो गया और 4 तारीख को उसने अपनी शादी कर ली।













Click it and Unblock the Notifications