अरविंद केजरीवाल को गौतम गंभीर ने बताया प्रचारमंत्री, बोले- इनके पास सिर्फ विक्टिम कार्ड

नई दिल्ली, 31 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन किया। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में बयान दिया था उसके बाद भाजपा ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा के इस प्रदर्शन के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है। जिसके बाद अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। गंभीर ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल के पास इस स्थिति से बाहर निकलने का सिर्फ एक ही समाधान है, विक्टिम कार्ड।

Recommended Video

    Gautam Gambhir ने Delhi के CM Arvind Kejriwal का उड़ाया मजाक, जानिए क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, नमस्ते दिल्ली, कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान करके मैं बुरी तरह फँस चुका हूँ. लाख कोशिशों और बिकाऊ इंटरव्यू के बाद भी हालात काबू में नहीं आ रहे. अब एक ही रास्ता है, विक्टिम कार्ड। भाजपा मुझे जान से मार देना चाहती है. कृपया इसे फ़ैलाने में मदद करें! आपका प्रचारमंत्री।

    वहीं भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल के कर्म बता रहे हैं कि केजरीवाल की हिन्दू विरोधी बेशर्म मानसिकता के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश और गुस्सा है। कश्मीरी पंडितों का नरसंहार करने वाले आतंकियों से मोहब्बत करने वाले केजरीवाल को देश के हिन्दुओं से हर हाल में मांफी मांगनी ही होगी।

    बता दें कि तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जबतक अरविंद केजरीवाल कश्मीरी पंडितों पर दिए गए अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं वह उनके खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे। केजरीवाल को अर्बन नक्सली करार देते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप हमेशाही भारत विरोधी, हिंदू नीति विरोधी रही है, इन लोगों ने राम मंदिर का भी मजाक बनाया था, हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया था, ये लोग बाटला हाउस एनकाउंटर पर भी सवाल खड़े करते हैं, ये लोग पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+