दिल्ली की इन शातिर चोरनियों की चोरी देखकर दंग रह जाएंगे आप
नयी दिल्ली। आपने बहुत सी चोरियां और चोर देखें होंगे, लेकिन आज हम जिन शातिर चोरनियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसके बार में शायद आपने कभी नहीं सुना होगा। दिल्ली में इन दिनों इन शातिर चोरनियों का गैंग खूब एक्जिट है।
शटर तोड़कर सेंधमारी करना इनके बाएं हाथ का कमाल है। छह महिलाओं का यह गैंग खुलेआम चोरी करता रहा है। लोग आसपास घूमते रह जाते है, लेकिन उन्हें खबर तक नहीं होती कि ये चोरनियां इतनी शातिर है। इस गैंग ने अपनी चालाकी से अब तक 17 दुकानों के शटर तोड़े और सामान लेकर फरार होती रहीं।
मुफ्त तो छोड़िए, केजरी-राज में बूंद-बूंद पानी को तरसे दिल्लीवाले
इनका पूरा गैंग पूरे सिलसिलेवार तरीके से काम करता है। चोरी से पहले से वहां की रेकी करती है और अगले दिन सुबह 4 से 6 बजे के आसपास छह महिलाएं दुकान के सामने पहुंच जाती है। फिर साड़ी या शॉल से दुकान को घेरकर खड़ी हो जाती है। लोगों को लगता है कि महिलाएं नहाने के लिए वहां है या कपड़े बदल रही है।
दिल्ली में छा जाएगा अंधेरा, बिजली सप्लाई हो सकती है बंद
लेकिन इसका फायदा उठाकर महिलाओं के गैंग से कुछ सदस्य दुकान में घुसकर वहां का पूरा माल समेट लेती है और वहां से फरार हो जाती है। ये गैंग आउटर, वेस्ट और नॉर्थ वेस्ट में सक्रिय है। हलांकि पुलिस ने इसपर नकेल कस ली है। इन्हें पकड़ने की कामयाबी मंगोलपुरी पुलिस को मिली है। इस गैंग में 25 से 35 साल की महिलाएं है। सभी चोरनियां राजस्थान की रहने वाली हैं।













Click it and Unblock the Notifications