दिल्ली में गर्मी फुल, बिजली गुल, पानी के लिए भी तरसे लोग

हालत ये है कि पूरी-पूरी रात यहां बिजली गुम रहती है। लोगों की रातें पंखा जेलते गुजर रही है। वहीं बिजली की कटौती होते ही यहां पानी की समस्या भी खड़ी हो जाती है। सबसे बुरा हाल पश्चिमी दिल्ली का है। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर, विकास पूरी, टैगौर गार्डन जैसे इलाकों में कई घंटों का पावर कट हो रहा है। इलाके के लोग बिजली कटौती से परेशान है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की परिक्षाएं नजदीक आने के बावजूद हो रही बिजली कटौती से छात्र परेशान है। वहीं दफ्तर जाने वाले लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा रहा है। पानी की किल्लत की वजह से लोगों शिकायत तक की, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने एनटीपीसी और बीएसईएस की समस्याओं को हल करने की कोशिश भी लेकिन दिल्ली अंधेरे में डूबता जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications