चुनावी रेस से 'आप' के भागने का सिलसिला जारी, 4 उम्मीदवारों ने लौटाए टिकट

आम आदमी पार्टी में टिकट लौटाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आप में एक के बाद एक पार्टी के कई उम्मीदवार टिकट लौटा चुके हैं। अब यूपी के कौशांबी और पंजाब के जालंधर में उम्मीदवारों ने टिकट लौटा दिए हैं।
आप नेताओं के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए उत्तर प्रदेश के कौशांबी सीट से उम्मीदवार रहे डॉ. शीतला प्रसाद ने टिकट लौटा दिया है। वहीं जालंधर से भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे राजेश पदम ने भी टिकट लौटाकर पार्टी पर सवाल खड़ा कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले फरुर्खाबाद से आप के उम्मीदवार रहे मुकुल त्रिपाठी ने पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए टिकट लौटा दिया था। वहीं नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से आप ने पहले महेंद्र सिंह ने पार्टी पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए टिकट वापस कर दिया था, जिसके बाद राखी बिड़ला को उस सीट से खड़ा किया।पार्टी के टिकट लौटाने वालों की तादात काफी लंबी होती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications