दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक का निधन
नई दिल्ली(ब्यूरो) दिल्ली भाजपा के युवा चेहरा और पूर्व विधायक सुनील वैद्य का आज निधन हो गया। उनकी राजधानी के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई।

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। सुनील वैद्य विगत आठ दिसंबर को त्रिलोकपुरी में एक जनसभा में भाषण देने के दौरान मंच पर गिर गए थे।
त्रिलोकपुरी से विधायक
वैध 2008 में त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए। लेकिन वे आगामी विधानसभा चुनाव में त्रिलोकपुरी से टिकट के प्रबल दावेदार थे। वह मयूर विहार जिला भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे। उनके परिवार में माता पिता, दो भाई व एक बहन के अलावा पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है।












Click it and Unblock the Notifications