बलात्कार के आरोपी 'आप' मंत्री ने जज को बताई जेल में पिटाई की सच्चाई

नई दिल्ली। तिहाड़ में बंद रेप के आरोपी पूर्व 'आप' मंत्री संदीप कुमार ने जेल में पिटाई पर जज के सामने जुबान खोली है।

sandeep

सेक्स सीडी के सामने के बाद विवादों में घिरे दिल्ली के पूर्व समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने जज के सामने तिहाड़ जेल में हुई पिटाई पर सफाई दी है। साथ ही उन्होंने वकील बदलने को लेकर हुई गफलत को भी दूर किया।

संदीप कुमार को 3 सितंबर को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से संदीप जेल में हैं। हाल ही में उनके बारे में खबर आई थी कि संदीप की जेल में कैदियों ने जमकर पिटाई की है।

मेरे खिलाफ हो रही राजनीतिक साजिश

इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर कोर्ट में याचिका भी दर्ज की गई। हालांकि उनकी पत्नी ने जेल में संदीप कुमार से मिलने के बाद उनके साथ मारपीट की घटना से इंकार किया था।

संदीप कुमार ने जज पूनम चौधरी के यहां दायर मारपीट और वकील बदलने को लेकर सफाई दी। संदीप ने कहा कि उनके साथ ना ही तो जेल में कोई दुर्व्यहवार हुआ है और ना ही उन्होंने अपना वकील बदला है।

संदीप सिंह ने अपने साथ जेल में मारपीट और वकील बदलने की बात को अपने राजनीतिक दुश्मनों की साजिश बताया।

संदीप के वकील प्रदीप राणा हैं लेकिन हाल ही में एन पी सिंह नाम के वकील ने कहा कि वो संदीप के नए वकील हैं। इस पर संदीप ने साफ किया कि उन्होंने अपना वकील नहीं बदला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+