दिल्ली पुलिस की FBI सेल और कैनेडियन लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ने विदेशी टेक सपोर्ट घोटाले का किया भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FBI और कैनेडियन लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। इस संयुक्त ऑपरेशन में विदेशी टेक सपोर्ट घोटाले का भंडाफोड़ किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FBI और कैनेडियन लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ज्वाइंट ऑपरेशन में विदेशी टेक सपोर्ट घोटाले का भंडाफोड़ किया है। आईएफएसओ डीसीपी प्रशांत पी गौतम ने बताया कि दिल्ली के कॉल सेंटर कंप्यूटर की खराबी के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के बहाने अमेरिकी वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बना रहे थे।
डीसीपी ने बताया कि जतिन लांबा, हर्षद मदान और विकास गुप्ता को दिल्ली में रात भर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया, जबकि जयंत भाटिया को टोरंटो से, कुलविंदर सिंह को अमेरिका से गिरफ्तार किया गया। एक अन्य सक्रिय सदस्य अभी भी फरार है, उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
एफबीआई ने दिल्ली पुलिस को सीबीआई के इंटरपोल विंग के साइबर फ्राड का एक बड़ा सिंडिकेट दिल्ली और आसपास के इलाकों संचालित किया जा रहा है। इनके निशाने पर सीनियर सिटीजन होने हैं। एफबीआई ने दो भुक्तभाेगियों की शिकायत स्पेशल सेल को भेजी। इसी शिकायत के आधार पर एफबीआई ने जांच शुरू की और बाकी एंजेसियों से सूचना शेयर की
ये गैंग विदेश में बैठे सीनियर सिटिजन को शिकार बनाते थे। उनके कंप्यूटर पर पॉप-अप्स भेजकर उन्हें जोड़कर उन्हें इस बात से डराते थे कि कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट की समस्या आई होगी या फिर उनके साथ बड़ा धोखा होने वाला है और लोग इनके झासे में फंस जाकर अपनी लाखों रुपये गवां देते थे। कंप्यूटर को अपने कब्जे में ले लेते और टेक सपोर्ट के नाम पर सीनियर सिटिजन को ठगते थे।












Click it and Unblock the Notifications