AAP विधायक प्रमिला टोकस पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के विधायक एक बार फिर से चर्चा में हैं। दिल्ली के आरके पुरम थाने में दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विधायक प्रमिला टोकस और उनके पति के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज करवाया गया है। टोकस पर सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में दखलअंदाजी करने का अरोप लगा है। एफआईआर के मुताबिक प्रमिला पर आरोप है कि उन्होंने आरके पुरम में झुग्गियां हटाने गए CPWD के अधिकारियों को काम करने से रोका और भीड़ को भड़काने का काम किया।

इसके अलावा 18 दिसंबर को गीता नाम की महिला ने आरके पुरम थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि मैं 15 दिसंबर को अपने देवर के घर पर थी। तभी आप विधायिका प्रमिला टोकस अपने कुछ आदमियों के साथ जबरन मेरे घर में घुस गई और एक शख्स घर का वीडियो बनाने लगा। विधायिका का पति धीरज टोकस मुझसे गलत भाषा में बोलने लगा। विधायिका का पति मेरे देवर बलदेव को गाली देने लगा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल बार बार करता रहा और मेरे देवर को किसी महिला के केस में फंसाने के लिए कहने लगा।












Click it and Unblock the Notifications