VC का व्यवहार आतंकियों जैसा, DU को बनाया बंधन: नंदिता

डीयू-यूजीसी के विवाद के बीच छात्रों का भविष्य अदर में लटका है। इस बीच दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष और यूजीसी की स्थायी समिति की सदस्य नंदिता नारायण ने विवादित बयान दे दिया है। नंदिता नारायण ने कुलपति दिनेश शर्मा की तुलना आंतकवादियों से की। उन्होंने कहा कि कुलपति का व्यवहार आतंकियों जैसा है। उन्होंने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।
दिनेश सिंह की ओर से दी गई डीयू की स्वायत्तता की दलीलें खारिज करते हुए नंदिता ने कहा कि यह फैसला करना यूजीसी का अधिकार है कि किसी डिग्री को मान्यता मिली है या नहीं और कोई भी कुलपति इस अधिकार को चुनौती नहीं दे सकता। उन्होंने कुलपति के व्यवहार पर सवाल उठाया।












Click it and Unblock the Notifications