शादी से इंकार करने पर सिरफिरे आशिक ने DU स्‍टूडेंट को जिंदा जलाया

नयी दिल्‍ली। दिल्‍ली में 'एकतरफा इश्‍क' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से इंकार करने पर सिरफिरे आशिक ने डीयू की छात्रा को जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं उसने अपने दास्‍तों के साथ मिलकर छात्रा के भाई को सरेबाजार जमकर पीटा भी।

 DU student set on fire for allegedly rejecting marriage proposal

पीड़िता के घरवालों ने इलाके में रहने वाले तीन युवकों पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान विजय (36), करण (21) और अभिषेक (22) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मामला नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके का है।

पुलिस को शनिवार रात मुकुंदपुर इलाके में मारपीट और युवती को जलाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी 21 वर्षीय युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। 70 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है।

घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

मुकुंदपुर इलाके की रहने वाली छात्रा को वहीं के कुछ युवक अक्सर परेशान किया करते थे। उनमें एक अभिषेक नामक युवक भी था। आरोप है कि अभिषेक छात्रा पर शादी करने की दबाव बनाने लगा था।

छात्रा के भाई ने अभिषेक को धमकाते हुए आगे से छेड़खानी न करने की हिदायत दी। इस बात का पता चलते ही अभिषेक के चाचा विजय कुछ युवकों के साथ छात्रा के घर जा पहुंचे। कहासुनी के बीच एक युवक ने छात्रा के ऊपर केरोसिन छिड़का और उसे आग लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+