DU की छात्रा के साथ छेड़खानी, सरेआम कपड़े फाड़े, बेल्ट से की पिटाई
नयी दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो हई है। बदमाशों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को सरेआम ना केवल पीटा बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस जानकारी के मुताबिक जब सेंट्रल दिल्ली की आनंद पर्वत में रहने वाली लड़की अपने घर के बाहर दुकान से सामान लाने गई तो पड़ोस के रहने वाले 4 लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो लड़कों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की बचाने के लिए उसकी मां और बहन भी आई, लेकिन लड़कों ने उनसे साथ बी मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उन्हें भी बेरहमी से बेल्ट से पीटा। लड़की के साथ बदसलूकी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
पीड़िता के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि 3 की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि लड़के उसके साथ पहले भी बदसलूकी कर चुके हैं। उसने कई बार उनकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications