DU-UGC के फेर में फंसी 55 हजार छात्रों की किस्मत, एडमिशन पर रोक

delhi university
नयी दिल्ली। चार साल के अंडर ग्रेजुएशन कोर्स को लेकर उठे विवाद ने 55 हजार से अधिक छात्रों की किस्मत मंझधार में फंसा कर रख दी है। डीयू और यूजीसी के बीच के विवाद के कारण कॉलेजों ने आज से शुरु होने वाले नामांकन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

चार साल के स्नातक कार्यक्रम को लेकर जो विवाद पैदा हुआ है, उससे देश भऱ के 55 हजार छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विवाद चरम पर है तो वहीं फोर ईयर ग्रेजुएशन कोर्स के पक्षधर प्रोफेसर्स आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यूजीसी की अनुदान और कोर्स की मान्यता खत्म करने की चेतावनी के बावजूद दिल्ली विश्वविद्यालय अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटा। इस विवाद के बाद डीयू सेजुड़े 36 कॉलेजों ने फैसला किया है कि जब तक ये मसला सुलझ नहीं जाता वो आज से शुरू होने वाली दाखिले की प्रक्रिया शुरू नहीं करेंगे।

सेंट स्पीफन कॉलेज ने अपनी जारी किए गए कट ऑफ लिस्ट भी वापस ले लिया। इस विवाद के बाद आज आने वाली पहली कटऑफ लिस्ट टाल दी गई है। पहली लिस्ट को टालने का फैसला दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज प्रिंसिपल एसोसिएशन का है। कॉलेजों ने कहा है कि जब तक फैसला नहीं आता कटऑफ लिस्ट को टाल दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+