दिल्ली चुनाव में जितनी ज्यादा देरी, 'आप' को उतना ही ज्यादा फायदा

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद एकबार फिर से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर फोकस करना शुरु कर दिया है। आम आदमी पार्टी अगले एक हफ्ते के भीतर दिल्ली विधानसभा को भंग करना चाहती है। दिल्ली में दोबारा से चुनाव के मकसद के साथ आम आदमी पार्टी ने जंतर मतंर पर विशाल रैली का आयोजन किया।

लोगों की भारी भीड़ देखकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल फूले नहीं समा रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी चुनावों में हार के डर से दिल्ली में चुनाव नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा कि आप को चुनाव की जल्दी नहीं है, लेकिन जनता जल्द से जल्द चुनाव चाहती है।

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में चुनाव जितनी देर से होंगे, आम आदमी पार्टी को उतनी ज्यादा सीटें मिलेंगी। केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में समय के साथ आप की सीटें बढ़ रही हैं। केजरीवाल ने साफ किया कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है। केजरीवाल का दावा है कि जितनी देर से चुनाव कराएंगे, आम आदमी पार्टी को उतनी सीटें मिलेंगी।

केजरीवाल के दावे के मुताबिक अगर अभी दिल्ली में चुनाव हुए तो आप के खाते में 40 सीटें आएंगी, लेकिन अगर अक्टूबर में चुनाव कराए गए तो आप को 50 सीटें मिलेंगी और फरवरी में चुनाव हुए तो 55 सीटें मिलेंगी। अगर फरवरी में भी चुनाव न हुए तो बीजेपी का हाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरह हो जाएगा। उसे विपक्ष के पद के लिए भी जूझना पड़ेगा।

अपनी जीत को लेकर विश्वस दिख रहे केजरीवाल ने प्रदानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कह कि अगर दिल्ली की विधानसभा को एक हफ्ते के अंदर भंग नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेगी और पूरी दिल्ली को सरकार के खिलाफ खड़ा कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+