ब्लैकमैलिंग के शिकार हुए केजरीवाल

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही दिल्ली में बिजली उपलब्ध करा रही बेलगाम कंपनियों में नकेल कसनी शुरु कर दी। उन्हें ऑडिट कराने का आदेश दिया तो बिजली कंपनियों ने बी बदले की कार्रवाई करते हुए सरकार को धमकी दे डाली की 1 फरवरी से वो पूर्वी और सेंटर दिल्ली में 10 घंटे पावर कट करेंगे। बिजली कंपनियों की इस धमकी पर आम आदमी पार्टी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा है कि अगर दिल्ली में बिजली वितरण का काम कर रहीं बीएसईएस की वितरण कंपनियां बिजली कटौती की धमकी देकर सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली कटौती की इस धमकी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली कंपनियां ऐसा करती है तो उनके लाइसेंस तक रद्द किए जा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि टाटा और अंबानी ही देश में बिजली वितरण का काम नहीं करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि कंपनियों के पास बिजली कटौती की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनियां अगर भय पैदा करने की कोशिश करेगी तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

गौरतलब है कि अनिल अबानी की रिलायंस इन्फ्रा के सहयोग से चलने वाली बीएसईएस ने दिल्ली सरकार को आगाह किया है कि पैसे की कमी के कारण वो कल से आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती कर सकती है। जिस के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें चेतावनी देते हुए लाइसेंस रद्द करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+