उनकी अपनी ही पार्टी में कोई प्रासंगिकता नहीं है...संदीप दीक्षित के बयान पर आप नेता सौरभ भारद्वाज का कटाक्ष
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बना तो लिया है लेकिन गठबंधन के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लगातार जुबानी जंग हो रही है।कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित दीक्षित के बयान पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पलटवार किया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा 'हमें इन छोटी-छोटी बातों से ऊपर उठने की जरूरत है। जब आप एक बड़े गठबंधन का हिस्सा बनते हैं तो आपको इन सभी छोटी-छोटी बातों को भूलकर एक साथ आना होगा।''
उन्होंने कहा देश को बचाना है, मौजूदा सरकार से सिस्टम को बचाना है, लोकतंत्र को बचाना है। इसलिए ऐसे छोटे-छोटे विवादों को भूलने की जरूरत है। उनकी (संदीप दीक्षित) अभी कोई प्रासंगिकता नहीं है, उनकी अपनी ही पार्टी में कोई प्रासंगिकता नहीं है, तो क्यों क्या मुझे उसके बारे में बोलकर उसे प्रासंगिक बनाना चाहिए..."
बता दें पहले सीएम भगवंत मान ने कहा कि एक थी कांग्रेस, जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा था आने वाले समय में माताएं कहेंगी कि एक पार्टी थी तो अब तिहाड़ जेल में मिल सकती है। बताओ किस पार्टी में 40 प्रतिशत नेतृत्व जेल में है और बाकी लोग जाने को तैयार हैं। पहले कहते थे कि आप भाजपा की बी टीम है लेकिन अब बीजेपी को उनकी जरूरत ना हो और इसलिए तो इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हो।












Click it and Unblock the Notifications