दिल्लीवासियों को मिली आठ कोच वाली मेट्रो, जानें क्या होगा इसका रूट
दिल्लीवासियों को मिली आठ कोच वाली मेट्रो, जानें क्या होगा इसका रूट
Delhi Metro Train: देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन में चलने वाले यात्रियों को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से मंगवार को बड़ी सौगात मिली है। मंगलवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर आठ कोच वाली ट्रेन की शुरूआत की गई है। शुरू की गई इस ट्रेन में आठ कोच है जिससे पहली की अपेक्षा अधिक संख्या में यात्री ट्रेनों पर सफर कर सकेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये आठ कोच वाली दो ट्रेन के सेट रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा के बीच रेड लाइन पर शुरू किए गए हैं। ये ट्रेन फिलहाल मेट्रो की रेड लाइन पर शुरू की गई हैं। डीएमआरसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दो 8-कोच वाली ट्रेन सेटों को रेड लाइन लाइन -1 यानी रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा रूट पर यात्रियों के लिए शुरू की गई है। डीएमआरसी ने बताया कि 39 छह-कोच ट्रेनों के मौजूदा बेड़े में बदला गया है।












Click it and Unblock the Notifications